Showing posts with label TRADITION. Show all posts
Showing posts with label TRADITION. Show all posts

Wednesday, June 10, 2020

10/6/2020 भविष्यवाणियाँ जो पूरी होकर रहेगीexcellent character,

भविष्यवाणियाँ जो पूरी होकर रहे      ****************************

धर्म अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट होगा। उस के प्रसार प्रतिपादन का ठेका किसी वेश या वंश विशेष पर न रह जायेगा। सम्प्रदाय वादियों के डेरे उखड़ जायेंगे, उन्हें मुफ्त के गुलछर्रे उड़ाने की सुविधा छिनती दीखेगी तो कोई उपयोगी धंधा अपना कर भले मानसों की तरह आजीविका उपार्जित करेंगे। तब उत्कृष्ट चरित्र, परिष्कृत ज्ञान एवं लोक मंगल के लिए प्रस्तुत किया गया अनुदान ही किसी सम्मानित या श्रद्धास्पद बना सकेगा पाखण्ड पूजा के बल पर जीने वाले उलूक उस दिवा प्रकाश से भौंचक होकर देखेंगे और किसी कोंटर में बैठे दिन गुजारेंगे। अज्ञानान्धकार में जो पौ बारह रहती थी उन अतीत की स्मृतियों को वे ललचाई दृष्टि से सोचते चाहते तो रहेंगे पर फिर समय लौटकर कभी आ न सकेगा।

अगले दिनों ज्ञानतंत्र ही धर्म तंत्र होगा। चरित्र निर्माण और लोक मंगल की गति विधियाँ धार्मिक कर्म काण्डों का स्थान ग्रहण करेंगी। तब लोग प्रतिमा पूजक देव मन्दिर बनाने की तुलना में पुस्तकालय विद्यालय जैसे ज्ञान मंदिर बनाने को महत्व देंगे तीर्थ-यात्राओं और ब्रह्मभोजों में लगने वाला धन लोक शिक्षण की भाव भरी सत्प्रवृत्तियों के लिए अर्पित किया जायगा। कथा पुराणों की कहानियाँ तब उतनी आवश्यक न मानी जाएंगी जितनी जीवन समस्याओं को सुलझाने वाली प्रेरणाप्रद अभिव्यंजनाएं। धर्म अपने असली स्वरूप में निखर कर आयेगा और उसके ऊपर चढ़ी हुई सड़ी गली केंचुली उतर कर कूड़े करकट के ढेर में जा गिरेगी।

ज्ञान तन्त्र वाणी और लेखनी तक ही सीमित न रहेगा वरन् उसे प्रचारात्मक रचनात्मक एवं संघर्षात्मक कार्यक्रमों के साथ बौद्धिक नैतिक और सामाजिक क्रान्ति के लिए प्रयुक्त किया जायगा। साहित्य, संगीत, कला के विभिन्न पक्ष विविध प्रकार से लोक शिक्षण का उच्चस्तरीय प्रयोजन पूरा करेंगे। जिनके पास प्रतिभा है जिनके पास सम्पदा है वे उससे स्वयं लाभान्वित होने के स्थान पर समस्त समाज को समुन्नत करने के लिए समर्पित करेंगे।
(1) एकता (2) समता (3) ममता और (4) शुचिता नव निर्माण के चार भावनात्मक आधार होंगे।

एक विश्व, एक राष्ट्र एक भाषा, एक धर्म, एक आचार, एक संस्कृति के आधार पर समस्त मानव प्राणी एकता के रूप में बँधेंगे। विश्व बन्धुत्व की भावना उभरेगी और वसुधैव कुटुम्बकम का आदर्श सामने रहेगा। तब देश, धर्म भाषा वर्ण आदि के नाम पर मनुष्य मनुष्य के बीच दीवारें खड़ी न की जा सकेंगी। अपने वर्ग के लिए नहीं समस्त विश्व के हित साधन की दृष्टि से ही समस्याओं पर विचार किया जायगा।

जाति या लिंग के कारण किसी को ऊँचा या किसी को नीचा न ठहरा सकेंगे छूत अछूत का प्रश्न न रहेगा। गोरी चमड़ी वाले काले लोगों से श्रेष्ठ होने का दावा न करेंगे और ब्राह्मण हरिजन से ऊँचा न कहलायेगा। गुण कर्म स्वभाव सेवा एवं बलिदान ही किसी के सम्मानित होने के आधार बनेंगे जाति या वंश नहीं। इसी प्रकार नारी से नर श्रेष्ठ है उसे अधिक अधिकार प्राप्त है ऐसी मान्यता हट जायगी। दोनों के कर्तव्य और अधिकार एक होंगे। प्रति बन्ध या मर्यादायें दोनों पर समान स्तर की लागू होंगी। प्राकृतिक सम्पदाओं पर सब का अधिकार होगा। पूँजी समाज की होगी। व्यक्ति अपनी आवश्यकतानुसार उसमें से प्राप्त करेंगे और सामर्थ्यानुसार काम करेंगे। न कोई धनपति होगा न निर्धन। मृतक उत्तराधिकार में केवल परिवार के असमर्थ सदस्य ही गुजारा प्राप्त कर सकेंगे। हट्टे-कट्टे और कमाऊ बेटे बाप के उपार्जन के दावेदार न बन सकेंगे, वह बचत राष्ट्र की सम्पदा होगी इस प्रकार धनी और निर्धन के बीच का भेद समाप्त करने वाली समाज वादी व्यवस्था समस्त विश्व में लागू होगी। हराम खोरी करते रहने पर भी गुलछर्रे उड़ाने की सुविधा किसी को न मिलेगी। व्यापार सहकारी समितियों के हाथ में होगा, ममता केवल कुटुम्ब तक सीमित न रहेगी वरन् वह मानव मात्र की परिधि लाँघते हुए प्राणिमात्र तक विकसित होगी। अपना और दूसरों का दुख सुख एक जैसा अनुभव होगा। तब न तो माँसाहार की छूट रहेगी और न पशु−पक्षियों के साथ निर्दयता बरतने की। ममता और आत्मीयता के बन्धनों में बँधे हुए सब लोग एक दूसरे को प्यार और सहयोग प्रदान करेंगे।


🌏🌏🌏🌏🌏🌏🌏🌏🌎🌎🌎🌎🌍🌍🌍🌍🌍
     भविष्यवाणियाँ जो पूरी होकर रहेगी
      ****************************

धर्म अपने वास्तविक स्वरूप में प्रकट होगा। 

The contract of rendering of that will not remain on a vessel or lineage. Strongs will be crushed, they will take a lot of free blow to blow them, then make a useful business by adopting a livelihood like psyche. Then the grants presented for excellent character, sophisticated knowledge and public Mars will be able to make a reputable or trusted, who will be able to live on the basis of the light on the force of Pakhand Puja and will see the day sitting in a counter. If the people who were twelve in the ignorance, they would like to think of the memories of the past, but then they will never come back and come back. The next day the knowledge will be the religious mechanism. Character construction and speed methods of Mangal will take place of religious karma. Then people will give importance to making knowledge temples like Library School, compared to making statues worshiped Dev temple, money will be offered for the sense of pilgrims and wealth in Brahmabhoj. The stories of the story will not be considered as necessary as the inspirational expression that solve life problems. Religion will come in the real form and it will fall in the pile of garbage by landing up the scarted street. Wisdom will not be limited to speech and writing, but it will be used for intellectual ethical and social revolution with promotional creative and confidential programs. Literature, music, various side of the art will complete a high level purpose of folk teaching. Those who have talent that have property, they will devote to cooperating all the society in place of beneficiary themselves. (1) Unity (2) Samata (3) Mamta and (4) Hushitata will be a four emotional basis of new construction. A world, a nation will be born in a language, a religion, one conduct, all human beings on the basis of a culture. The spirit of world will emerge and the ideal of Vasudhave Kutumbak will remain in front. Then in the name of the country, religion language character etc., man will not be able to stand in the wall. Problems will not be considered for their class in terms of the interest of all the world. Due to caste or gender, there will not be a question of fingering untouchables. Gori skin will not claim to be superior to black people and will not be highly called Brahmin Harijan. Properties will be the basis for anybody's honorable service and sacrifice. Similarly, the male is superior to the woman, it will get more right to get such recognition. Both will be the duty and authority one. The same level will be applied to both the permitted or all the permissions. All will have the right to natural property. Capital society will be. The person will receive it as needed and will work according to the force. No Dhanapati will not be poor. In the deceased succession, only the members of the family will be able to live. Thinker will not be able to become a claimant to earnings of aunt and earning son, the saving nation will be estimated in the society, which will be applicable to the distinction between the rich and poor. There will be no facility to blow a bouquet even after doing haram. Business will be in the hands of cooperative societies, Mamta will not be limited to the family but it will be developed until the territory of human beings. The sadness of yourself and others will experience the same. Then neither the mother will be exempted and not to take merciless with animal and birds. Everyone who has been in love and cooperation in the bonds of Mamta and Affinity.

Monday, June 1, 2020

1/6/2020 Sarvottam vart of ekadashi आने वाले एकादशी व्रत

   आने वााली एकादशी


योगिनी एकादशी- 17 जून 2020

देवशयनी एकादशी - 1 जुलाई 2020 

कामिका एकादशी - 16 जुलाई 2020

श्रावण पुत्रदा एकादशी - 30 जुलाई 2020

अजा एकादशी - 15 अगस्त 2020

परिवर्तिनी एकादशी - 19 अगस्त 2020

इन्दिरा एकादशी - 13 सितंबर 2020

पद्मिनी एकादशी - 27 सितंबर 2020

परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020

पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020

रमा एकादशी - 11 नवंबर 2020

देव उठनी एकादशी - 25 नवंबर 2020

उत्पन्ना एकादशी - 11 दिसंबर 2020

मोक्षदा एकादशी - 25 दिसंबर 2020



*❗०२ जून २०२० मंगलवार ❗*
*‼ज्येष्ठशुक्लपक्षएकादशी 2020*
*💦निर्जला एकादशी 💦* है !
*🙏बहुत बहुत शुभकामना व बधाई🙏*

*॥ अपने लक्ष्य पर केंद्रित हो जाइए ॥*

👉 *यदि आप वास्तव में अपने जीवन को सुखी, शांत एवं सफल बनाना चाहते हों, तो सर्वप्रथम अपना केवल एक ही आदर्श विचारपूर्वक निश्चित करिए कि "मैं यह चाहता हूँ" और "मैं यह बनूँगा" ।* केवल अपनी ओर देखते रहिए और अपनी दृष्टि अर्जुन की भाँति अपने लक्ष्य पर ही केंद्रित कीजिए । *"दूसरों की "विशेषता" या "अवगुणों"* पर ध्यान मत दीजिए । दूसरों की विशेषता देखकर ही वैसा बनने की मत सोचिए । यदि किसी में अच्छे गाने की विशेषता है, तो एक अच्छा गायक बनने की मत सोचिए । यदि वास्तव में संगीत तुम्हें प्रिय है, तो अपने सामर्थ्य की सीमा के भीतर गाने की विशेषता अपने में लाने का प्रयास कर सकते हो ।
👉 *अपने "लक्ष्य" की प्राप्ति के लिए सच्चाई, ईमानदारी एवं निरंतर परिश्रम से काम करिए, सोचिए कम, करिए अधिक ।* प्रत्येक काम को बिना घबराए निश्चिंत भाव से कीजिए, संतोष से काम कीजिए,मन को निर्द्वन्द एवं प्रसन्न रखकर आत्मबल को जाग्रत कीजिए । *अपनी दृष्टि "लक्ष्य" की ओर गड़ाकर सारी शक्तियाँ उस पर केंद्रित कर दीजिए ।*
👉मनुष्य के हाथ में कर्म करना है । *"लक्ष्य" के प्रति तन्मय रहना" यह मनुष्य की इतनी बड़ी विशेषता, प्रतिष्ठा, सफलता और महानता है कि उसकी तुलना में अनेक प्रकार के आकर्षक गुणों को तुच्छ ही कहा जाएगा ।*


आज निर्जला एकादशी पर वैष्णव जनों के प्राणधन भगवान विष्णु को अति प्रिय है एकादशी व्रत । पुराणों के अनुसार , भगवान विष्णु ने कहा कि तिथियों में मैं एकादशी तिथि हूं । मान्यता है कि पूर्व काल में आततायी मुर दैत्य को मारने के लिए भगवान विष्णु के शरीर से एक दिव्य कन्या प्रकट हुई , जिसके हुंकार मात्र से ही मुर दैत्य भस्म हो गया । इस दिव्य कन्या को भगवान विष्णु ने एकादशी देवी कहकर पुकारा । उन्होंने वर देते हुए कहा- तुम तिथियों में श्रेष्ठ एकादशी तिथि कहलाओगी व सभी विघ्नों का नाश करने वाली देवी होगी । एक माह में दो पक्षों ( शुक्ल और कृष्ण पक्ष ) में दो एकादशी होती हैं । इस प्रकार 1 वर्ष में 24 एकादशियां होती हैं । विभिन्न नक्षत्रों का योग होने पर प्रत्येक एकादशी व्रत का नाम तथा महत्व भिन्नभिन्न होता है । मान्यतानुसार , एकादशी के दिन अन्न का त्याग करना चाहिए । एकादशियों में निर्जला एकादशी व्रत का विशेष महत्व है , जो ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है इसे भीमसेन एकादशी भी कहते हैं । यह व्रत बिना जल पिए रखा जाता है । व्रत के पूर्ण होने बाद ही द्वादशी को जल पीने का विधान है । स्वास्थ्य के अनुरूप स्वयं का ध्यान रखते हुए ही निर्जला एकादशी का व्रत धारण करना चाहिए । 


कथा
धर्मराज युधिष्ठिर कहने लगे कि भगवन, मैंने ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी के व्रत का माहात्म्य सुना। अब कृपया आषाढ़ कृष्ण एकादशी की कथा सुनाइए। इसका नाम क्या है? माहात्म्य क्या है? यह भी बताइए।

 श्रीकृष्ण कहने लगे कि हे राजन! आषाढ़ कृष्ण एकादशी का नाम योगिनी है। इसके व्रत से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। यह इस लोक में भोग और परलोक में मुक्ति देने वाली है। यह तीनों लोकों में प्रसिद्ध है। मैं तुमसे पुराणों में वर्णन की हुई कथा कहता हूँ। ध्यानपूर्वक सुनो।

 स्वर्गधाम की अलकापुरी नामक नगरी में कुबेर नाम का एक राजा रहता था। वह शिव भक्त था और प्रतिदिन शिव की पूजा किया करता था। हेम नाम का एक माली पूजन के लिए उसके यहाँ फूल लाया करता था। हेम की विशालाक्षी नाम की सुंदर स्त्री थी। एक दिन वह मानसरोवर से पुष्प तो ले आया लेकिन कामासक्त होने के कारण वह अपनी स्त्री से हास्य-विनोद तथा रमण करने लगा।

 इधर राजा उसकी दोपहर तक राह देखता रहा। अंत में राजा कुबेर ने सेवकों को आज्ञा दी कि तुम लोग जाकर माली के न आने का कारण पता करो, क्योंकि वह अभी तक पुष्प लेकर नहीं आया। सेवकों ने कहा कि महाराज वह पापी अतिकामी है, अपनी स्त्री के साथ हास्य-विनोद और रमण कर रहा होगा। यह सुनकर कुबेर ने क्रोधित होकर उसे बुलाया।

 हेम माली राजा के भय से काँपता हुआ ‍उपस्थित हुआ। राजा कुबेर ने क्रोध में आकर कहा- ‘अरे पापी! नीच! कामी! तूने मेरे परम पूजनीय ईश्वरों के ईश्वर श्री शिवजी महाराज का अनादर किया है, इस‍लिए मैं तुझे शाप देता हूँ कि तू स्त्री का वियोग सहेगा और मृत्युलोक में जाकर कोढ़ी होगा।’

 कुबेर के शाप से हेम माली का स्वर्ग से पतन हो गया और वह उसी क्षण पृथ्वी पर गिर गया। भूतल पर आते ही उसके शरीर में श्वेत कोढ़ हो गया। उसकी स्त्री भी उसी समय अंतर्ध्यान हो गई। मृत्युलोक में आकर माली ने महान दु:ख भोगे, भयानक जंगल में जाकर बिना अन्न और जल के भटकता रहा।

 रात्रि को निद्रा भी नहीं आती थी, परंतु शिवजी की पूजा के प्रभाव से उसको पिछले जन्म की स्मृति का ज्ञान अवश्य रहा। घूमते-घ़ूमते एक दिन वह मार्कण्डेय ऋषि के आश्रम में पहुँच गया, जो ब्रह्मा से भी अधिक वृद्ध थे और जिनका आश्रम ब्रह्मा की सभा के समान लगता था। हेम माली वहाँ जाकर उनके पैरों में पड़ गया।

 उसे देखकर मारर्कंडेय ऋषि बोले तुमने ऐसा कौन-सा पाप किया है, जिसके प्रभाव से यह हालत हो गई। हेम माली ने सारा वृत्तांत कह ‍सुनाया। यह सुनकर ऋषि बोले- निश्चित ही तूने मेरे सम्मुख सत्य वचन कहे हैं, इसलिए तेरे उद्धार के लिए मैं एक व्रत बताता हूँ। यदि तू आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की योगिनी नामक एकादशी का विधिपूर्वक व्रत करेगा तो तेरे सब पाप नष्ट हो जाएँगे।

 यह सुनकर हेम माली ने अत्यंत प्रसन्न होकर मुनि को साष्टांग प्रणाम किया। मुनि ने उसे स्नेह के साथ उठाया। हेम माली ने मुनि के कथनानुसार विधिपूर्वक योगिनी एकादशी का व्रत किया। इस व्रत के प्रभाव से अपने पुराने स्वरूप में आकर वह अपनी स्त्री के साथ सुखपूर्वक रहने लगा।

 भगवान कृष्ण ने कहा- हे राजन! यह योगिनी एकादशी का व्रत 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर फल देता है। इसके व्रत से समस्त पाप दूर हो जाते हैं और अंत में स्वर्ग प्राप्त होता है।





🌀🌀🌀🌀🌀🌀🌀🌀🌀🌀🌀🌀🌀🌀🌀🌀🌀


Upcoming Ekadashi 

yogini ekadashi -- 17 jun 2020 
devshayani ekadashi -- 1 july 2020 
kamika ekadashi -- 16 july 2020
 shravan putrada ekadashi -- 30 july 2020
 aja ekadashi -- 15 august 2020
 parivertini ekadashi -- 19 august 2020 indira ekadashi -- 13 septamber 2020 
padmini ekadashi -- 27 septamber 2020 
param ekadashi -- 13 october 2020 papankusha ekadashi -- 27 october 2020 rama ekadashi -- 11 novembar 2020 
dev uthani ekadashi -- 25 novembar 2020 utpanna ekadashi -- 11 decembar 2020 mokshada ekadashi -- 25 decembar 2020



❗02 June 2020 Tuesday ❗ * *! Eyeshhukkalapaksha Akadashi is 2020


* *Nirjala Ekadashi 💦 * *
🙏Very good luck and congratulations * *. Go to your goal. *
👉 * If you really want to make your life happy, calm and successful, then first of all, definitely make one of the only ideals that "I want it" and "I will make it". Just look at yourself and your vision Do not pay attention to "" attribute "or" disagreement "* of others. Do not think of becoming the same thing. If anybody is characteristic of good songs, then do not think of becoming a good singer. If the music is dear to you, then within the limit of your strength

👉 * Work with sincerity, honesty and continuous hard work to achieve your "goal", think less, do more. * Do every task without worry, work with satisfaction, keep the mind free and happy, and strengthen your self-confidence. Wake up * Concentrate your powers on the "target" and focus on it. *
Have to do deeds in the hands of a man. * Staying attentive to the "goal" is such a great attribute, prestige, success and greatness of man that many types of attractive qualities will be despised compared to him. *


Today, the life of Vaishnav people on Nirjala Ekadashi is very dear to Lord Vishnu.  According to the Puranas, Lord Vishnu said that among the dates, I am Ekadashi.  It is believed that a divine girl appeared from the body of Lord Vishnu to kill the terrorist Mur demon in the earlier period, the Mur monster was consumed by the mere humiliation.  Lord Vishnu called this divine girl as Ekadashi Devi.  He said while giving the bride- You will be called the best Ekadashi date in the dates and will be the Goddess who will destroy all obstacles.  There are two Ekadashi in two sides (Shukla and Krishna Paksha) in a month.  Thus, there are 24 monasteries in 1 year.  The name and importance of each Ekadashi fast is different when different Nakshatras are combined.Varies.  According to the norm, food should be sacrificed on the day of Ekadashi.  Nirjala Ekadashi fast has special significance in Ekadashi, which is observed on the day of Shukla Paksha Ekadashi of Jyeshtha month, it is also known as Bhimsen Ekadashi.  This fast is kept without drinking.  There is a law to drink water on Dwadashi only after completion of fast.  One should observe fasting of Nirjala Ekadashi keeping in mind his health.

Katha 
Dharmaraja Yudhishthira said that God, I heard the significance of the fast of Jyeshtha Shukla Ekadashi.  Now please listen to the story of Ashadh Krishna Ekadashi.  What is its name?  What is the significance  Please also tell this.

 Shri Krishna started saying that, O Rajan!  The name of Ashadha Krishna Ekadashi is Yogini.  All sins are destroyed by its fast.  It is liberating in this world of enjoyment and hereafter.  It is famous in all three worlds.  I tell you the story described in the Puranas.  Listen carefully

 A king named Kubera lived in the city of Alakapuri in Swargadham.  He was a devotee of Shiva and worshiped Shiva daily.  A gardener named Hem used to bring flowers to him for worship.  Hem had a beautiful woman named Vishalakshi.  One day he brought a flower from Mansarovar, but due to being a Kamasakta, he started humming and humming his woman.

 Here the king kept waiting till his afternoon.  Finally, King Kubera ordered the servants to go and find out the reason for the gardener not coming, because he has not yet brought a flower.  The servants said that Maharaj is that sinful infatuation, must be humorous and delightful with his woman.  Hearing this, Kubera got angry and called him.

 Hem Mali was shaken by fear of the king.  King Kubera got angry and said- "Hey sinner!  Low  Kami!  You have disrespected the God of my Most Worshiped God, Shri Shivji Maharaj, therefore I curse you that you will bear the disconnection of the woman and go to the dead land to be leprosy. '

 Hem Mali fell from heaven due to Kuber's curse and he fell on the earth at that moment.  As soon as he came to the ground, his body became white leprosy.  His woman also disappeared at the same time.  After coming to the land of death, the gardener suffered great sorrow, wandering in the terrible forest, wandering without food and water.

 Even sleep did not come in the night, but due to the effect of worship of Shiva, he must have knowledge of the memory of previous birth.  While wandering, he reached the ashram of the sage Markandeya, who was older than Brahma and whose ashram looked like a gathering of Brahma.  Hem Mali went there and fell on his feet.

 Seeing him, the sage Markarkandya said, what kind of sin you have committed, due to which this condition has happened.  Hem Mali heard the whole story.  Hearing this, the sage said - Surely you have told the truth in front of me, that's why I tell you a fast for your salvation.  All your sins will be destroyed if you lawfully observe the Ekadashi called Yogini of Krishna Paksha of Ashadha month.

 Hearing this, Hem Mali, very pleased, bowed prostrate to Muni.  Muni raised him with affection.  Hem Mali methodically observed Yogini Ekadashi according to Muni's statement.  Due to the effect of this fast, he came to his old form and started living happily with his woman.

 Lord Krishna said- O Rajan!  This Yogini Ekadashi fast gives the equivalent of giving food to 88 thousand Brahmins.  By this fast, all sins are removed and finally heaven is attained.

Monday, May 25, 2020

25/5/20 Sage contemplation ऋषि चिंतन




         *‼ Sage contemplation‼ *

 * Creating luck is in your hands !! *

 * He knows the taste of "roti" *, who has broken the grass after anguish after doing * "diligence" *.  The use of * "money" * is known to one who has earned * "sweat" * by shedding.  * Success can only be evaluated by one who has struggled with many difficulties, obstacles and failures. * That is to keep smiling between * "adversity" * and * "obstacles" * and great excitement after every * "failure" *  He knows to proceed beyond, in fact, he is the officer of * "Vijay-Lakshmi" *.
 👉 * Those who cannot patiently wait for the delay in the path of "success", those who do not know how to fight the "obstacles" in the path of desired attainment, impose their ineptitude and impudence on the poor "destiny"  They make a vicious attempt to be "innocent". * "Profit" * nothing, * "loss" * from such self-effulgence is immense.  * The biggest disadvantage is that a man who feels unfortunate loses his hand with the light of hope and lags behind with favored attainment due to wandering in the darkness of despair. *
 👉 * "Obstacles," "Difficulties," "Objections" * and * "Failures" * are a kind of criterion on which * "Patra-Kupatra" *, * "Khare-Khote" * are tested.  * Those who meet this criterion, who are proven to be successful, only they get favored. *

 * We will change, the era will change * 🌸

 Have a nice and happy day.

_____________-__--___-------__--___---___---__-

        *‼ऋषि चिंतन ‼*

*👉भाग्य का निर्माण अपने हाथ में है !!*

👉 *"रोटी"* का स्वाद वह जानता है, जिसने *"परिश्रम"* करने के पश्चात क्षुधार्त होकर ग्रास तोड़ा हो । *"धन"* का उपयोग वह जानता है, जिसने *"पसीना"* बहाकर कमाया हो। *सफलता का मूल्यांकन वही कर सकता है, जिसने अनेक कठिनाइयों, बाधाओं और असफलताओं से संघर्ष किया हो ।* जो *"विपरीत परिस्थितियों"* और *"बाधाओं"* के बीच मुस्कराते रहना और हर *"असफलता"*  के बाद बड़े उत्साह से आगे बढ़ना जानता है, वस्तुतः वही *"विजय-लक्ष्मी"* का अधिकारी होता है ।
👉 *जो लोग  "सफलता" के मार्ग में होने वाले विलम्ब की धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा नहीं कर सकते, जो लोग अभीष्ट प्राप्ति के पथ में आने वाली "बाधाओं" से लड़ना नहीं जानते, वे अपनी अयोग्यता और ओछेपन को बेचारे "भाग्य" के ऊपर थोपकर स्वयं "निर्दोष" बनने का उपहासास्पद प्रयत्न करते हैं ।* ऐसी आत्मप्रवंचना से *"लाभ"* कुछ नहीं, *"हानि"* अपार है । *सबसे बड़ी हानि यह है कि अपने को अभागा मानने वाला मनुष्य आशा के प्रकाश से हाथ धो बैठता है और निराशा के अंधकार में भटकते रहने के कारण इष्ट प्राप्ति से कोसों पीछे रह जाता है ।*
👉 *"बाधाएँ," "कठिनाइयाँ," "आपत्तियाँ"* और *"असफलताएँ"* एक प्रकार की कसौटी हैं, जिन पर *"पात्र-कुपात्र"* की, *"खरे-खोटे"* की परख हो जाती है । *जो इस कसौटी पर खरे उतरते हैं, सफलता के अधिकारी सिद्ध होते हैं, उन्हें ही इष्ट की प्राप्ति होती है ।*

*🌸हम बदलेंगे,युग बदलेगा*🌸

आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो।