Showing posts with label BJP. Show all posts
Showing posts with label BJP. Show all posts

Saturday, May 30, 2020

30/5/2020. LOCKDOWN SPECIAL

अनलॉक 1 के होंगे तीन फेज
फेज 1

8 जून के बाद ये जगहें खुल सकेंगी
* धार्मिक स्थल/इबादत की जगहें.
* होटल, रेस्टोरेंट और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी सर्विसेस.
* शॉपिंग मॉल्स.
स्वास्थ्य मंत्रालय इसके लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जारी करेगा, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही तरीके से हो सके.
फेज 2
* राज्य सरकार से सलाह लेने के बाद स्कूल, कॉलेज, एजुकेशन, ट्रेनिंग और कोचिंग इंस्टिट्यूट खुल सकेंगे.
* शिक्षण संस्थानों को खोलने का फैसला राज्य सरकारें संस्थानों से जुड़े लोग और बच्चों के माता-पिता से बातचीत पर कर सकती है.
* राज्य सरकार से फीडबैक मिलने के बाद इन संस्थानों को खोलने का फैसला जुलाई में लिया जा सकता है. इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर जारी करेगा.
फेज 3
निम्नलिखित गतिविधियों को फिर से शुरू करने के लिए स्थिति का आंकलन करके फैसला लिया जाएगा.
* इंटरनेशनल फ्लाइट्स.
* मेट्रो रेल.
* सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, एंटरटेनमेंट पार्क, थिएटर, बार, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल और इन जैसी जगह.
*सोशल, पॉलिटिकल, स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट, एकेडमिक, कल्चरल फंक्शंस, धार्मिक समारोह और बाकी बड़े जश्न पर फैसला हालातों का जायजा लेने के बाद किया जाएगा.

#################################

Unlock 1 will have three phases
 Phase 1

 These places will open after 8 June
 * Religious sites / places of worship.
 * Hotel, Restaurant and Hospitality related services.
 * Shopping malls.
 The Health Ministry will issue a standard operating procedure for this so that social distancing can be followed properly.
 Phase 2
 * After consulting the state government, schools, colleges, education, training and coaching institutes will be opened.
 * State governments may decide to open educational institutions on the basis of interaction with the parents and children of the institutions.
 * After receiving feedback from the state government, the decision to open these institutions can be taken in July.  For this, the Ministry of Health will issue a standard operating procedure.
 Phase 3
 To resume the following activities, the situation will be decided by assessing the situation.
 * International flights.
 * Metro Rail.
 * Places like cinema hall, gym, swimming pool, entertainment park, theater, bar, auditorium, assembly hall and in.
 * Social, political, sports entertainment, academy, cultural functions, religious ceremonies and other big celebrations will be decided after taking stock of the situation.

Monday, May 25, 2020

मैंने जन्म नहीं मांगा था,:-अटक बिहारी वाजपेयी

मैंने जन्म नहीं मांगा था,
किन्तु मरण की मांग करुँगा।

जाने कितनी बार जिया हूँ,
जाने कितनी बार मरा हूँ।
जन्म मरण के फेरे से मैं,
इतना पहले नहीं डरा हूँ।

अन्तहीन अंधियार ज्योति की,
कब तक और तलाश करूँगा।
मैंने जन्म नहीं माँगा था,
किन्तु मरण की मांग करूँगा।

बचपन, यौवन और बुढ़ापा,
कुछ दशकों में ख़त्म कहानी।
फिर-फिर जीना, फिर-फिर मरना,
यह मजबूरी या मनमानी?

पूर्व जन्म के पूर्व बसी—
दुनिया का द्वारचार करूँगा।
मैंने जन्म नहीं मांगा था,
किन्तु मरण की मांग करूँगा।