मैंने जन्म नहीं मांगा था,
किन्तु मरण की मांग करुँगा।
जाने कितनी बार जिया हूँ,
जाने कितनी बार मरा हूँ।
जन्म मरण के फेरे से मैं,
इतना पहले नहीं डरा हूँ।
अन्तहीन अंधियार ज्योति की,
कब तक और तलाश करूँगा।
मैंने जन्म नहीं माँगा था,
किन्तु मरण की मांग करूँगा।
बचपन, यौवन और बुढ़ापा,
कुछ दशकों में ख़त्म कहानी।
फिर-फिर जीना, फिर-फिर मरना,
यह मजबूरी या मनमानी?
पूर्व जन्म के पूर्व बसी—
दुनिया का द्वारचार करूँगा।
मैंने जन्म नहीं मांगा था,
किन्तु मरण की मांग करूँगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
Kavita वो घोड़े समर भवानी के, लक्ष्मी बाई मर्दानी के। तू चूक गया लिखते- लिखते कुछ पन्ने अमर कहानी के।। तू एक उछाल हुमक भरता, ना...
-
navayug kee nav gati navalay ham navayug kee nav gati nav lay ham saadh rahe hokar nirbhay https://youtu.be/J8jRXrYrKbk गीत ( हि...
-
#https://youtu.be/OxZlnFy_d_w https://youtu.be/OxZlnFy_d_w ॐ वर्ग गीत परम वैभवी भारत होगा, संघ शक्ति का हो विस्तार गूंज उठे गूं...
No comments:
Post a Comment