Thursday, May 28, 2020

28/5/2020 SAMUDRA MANTHAN MANDRACHAL PARWAT समुद्र मंथन

Samudra MANTHAN

समुद्र मंथन 


 

एक प्रचलित श्लोक के अनुसार चौदह रत्न निम्नवत हैं:


लक्ष्मीःकौस्तुभपारिजातकसुराधन्वन्तरिश्चन्द्रमाः। ::गावः कामदुहा सुरेश्वरगजो रम्भादिदेवांगनाः। ::अश्वः सप्तमुखो विषं हरिधनुः शंखोमृतं चाम्बुधेः।::रत्नानीह चतुर्दश प्रतिदिनं कुर्यात्सदा मंगलम्। ::


कालकूट (या, हलाहल)


ऐरावत


कामधेनु


उच्चैःश्रवा


कौस्तुभमणि


कल्पवृक्ष


रम्भा नामक अप्सरा


लक्ष्मी


वारुणी मदिरा


चन्द्रमा


शारंग धनुष


शंख


गंधर्व


अमृत


1. हलाहल (विष) : समुद्र का मंथन करने पर सबसे पहले पहले जल का हलाहल (कालकूट) विष निकला जिसकी ज्वाला बहुत तीव्र थी। हलाहल विष की ज्वाला से सभी देवता तथा दैत्य जलने लगे। इस पर सभी ने मिलकर भगवान शंकर की प्रार्थना की।

शंकर ने उस विष को हथेली पर रखकर पी लिया, किंतु उसे कंठ से नीचे नहीं उतरने दिया तथा उस विष के प्रभाव से शिव का कंठ नीला पड़ गया इसीलिए महादेवजी को 'नीलकंठ' कहा जाने लगा। हथेली से पीते समय कुछ विष धरती पर गिर गया था जिसका अंश आज भी हम सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़ों में देखते हैं।



2. कामधेनु : विष के बाद मथे जाते हुए समुद्र के चारों ओर बड़े जोर की आवाज उत्पन्न हुई। देव और असुरों ने जब सिर उठाकर देखा तो पता चला कि यह साक्षात सुरभि कामधेनु गाय थी। इस गाय को काले, श्वेत, पीले, हरे तथा लाल रंग की सैकड़ों गौएं घेरे हुई थीं।

गाय को हिन्दू धर्म में पवित्र पशु माना जाता है। गाय मनुष्य जाति के जीवन को चलाने के लिए महत्वपूर्ण पशु है। गाय को कामधेनु कहा गया है। कामधेनु सबका पालन करने वाली है। उस काल में गाय को धेनु कहा जाता था।



3. उच्चैःश्रवा घोड़ा : घोड़े तो कई हुए लेकिन श्वेत रंग का उच्चैःश्रवा घोड़ा सबसे तेज और उड़ने वाला घोड़ा माना जाता था। अब इसकी कोई भी प्रजाति धरती पर नहीं बची। यह इंद्र के पास था। उच्चै:श्रवा का पोषण अमृत से होता है। यह अश्वों का राजा है। उच्चै:श्रवा के कई अर्थ हैं, जैसे जिसका यश ऊंचा हो, जिसके कान ऊंचे हों अथवा जो ऊंचा सुनता हो।



4. ऐरावत हाथी : हाथी तो सभी अच्‍छे और सुंदर नजर आते हैं लेकिन सफेद हाथी को देखना अद्भुत है। ऐरावत सफेद हाथियों का राजा था। 'इरा' का अर्थ जल है, अत: 'इरावत' (समुद्र) से उत्पन्न हाथी को 'ऐरावत' नाम दिया गया है।

यह हाथी देवताओं और असुरों द्वारा किए गए समुद्र मंथन के दौरान निकली 14 मूल्यवान वस्तुओं में से एक था। मंथन से प्राप्त रत्नों के बंटवारे के समय ऐरावत को इन्द्र को दे दिया गया था। चार दांतों वाला सफेद हाथी मिलना अब मुश्किल है।

महाभारत, भीष्म पर्व के अष्टम अध्याय में भारतवर्ष से उत्तर के भू-भाग को उत्तर कुरु के बदले 'ऐरावत' कहा गया है। जैन साहित्य में भी यही नाम आया है। उत्तर का भू-भाग अर्थात तिब्बत, मंगोलिया और रूस के साइबेरिया तक का हिस्सा। हालांकि उत्तर कुरु भू-भाग उत्तरी ध्रुव के पास था संभवत: इसी क्षेत्र में यह हाथी पाया जाता रहा होगा।


5. कौस्तुभ मणि : मंथन के दौरान पांचवां रत्न था कौस्तुभ मणि। कौस्तुभ मणि को भगवान विष्णु धारण करते हैं। महाभारत में उल्लेख है कि कालिय नाग को श्रीकृष्ण ने गरूड़ के त्रास से मुक्त किया था। उस समय कालिय नाग ने अपने मस्तक से उतारकर श्रीकृष्ण को कौस्तुभ मणि दे दी थी।

यह एक चमत्कारिक मणि है। माना जाता है कि इच्छाधारी नागों के पास ही अब यह मणि बची है या फिर समुद्र की किसी अतल गहराइयों में कहीं दबी पड़ी होगी। हो सकता है कि धरती की किसी गुफा में दफन हो यह मणि।

 छटा रत्न...


6. कल्पद्रुम : यह दुनिया का पहला धर्मग्रंथ माना जा सकता है, जो समुद्र मंथन के दौरान प्रकट हुआ। कुछ लोग इसे संस्कृत भाषा की उत्पत्ति से जोड़ते हैं और कुछ लोग मानते हैं कि इसे ही कल्पवृक्ष कहते हैं। जबकि कुछ का कहना है कि पारिजात को कल्पवृक्ष कहा जाता है।


यह स्पष्ट नहीं है कि कल्पद्रुम आखिर क्या है? ज्योतिषियों के अनुसार कल्पद्रुप एक प्रकार का योग होता है।

 सातवां रत्न...


7. रंभा : समुद्र मंथन के दौरान एक सुंदर अप्सरा प्रकट हुई जिसे रंभा कहा गया। पुराणों में रंभा का चित्रण एक प्रसिद्ध अप्सरा के रूप में माना जाता है, जो कि कुबेर की सभा में थी। रंभा कुबेर के पुत्र नलकुबर के साथ पत्नी की तरह रहती थी। ऋषि कश्यप और प्राधा की पुत्री का नाम भी रंभा था। महाभारत में इसे तुरुंब नाम के गंधर्व की पत्नी बताया गया है।

समुद्र मंथन के दौरान इन्द्र ने देवताओं से रंभा को अपनी राजसभा के लिए प्राप्त किया था। विश्वामित्र की घोर तपस्या से विचलित होकर इंद्र ने रंभा को बुलाकर विश्वामित्र का तप भंग करने के लिए भेजा था। अप्सरा को गंधर्वलोक का वासी माना जाता है। कुछ लोग इन्हें परी कहते हैं।

 आठवां रत्न...


8. लक्ष्मी : समुद्र मंथन के दौरान लक्ष्मी की उत्पत्ति भी हुई। लक्ष्मी अर्थात श्री और समृद्धि की उत्पत्ति। कुछ लोग इसे सोने (गोल्ड) से जोड़ते हैं। माना जाता है कि जिस भी घर में स्त्री का सम्मान होता है, वहां समृद्धि कायम रहती है।

दूसरी लक्ष्मी : महर्षि भृगु की पत्नी ख्याति के गर्भ से एक त्रिलोक सुन्दरी कन्या उत्पन्न हुई जिसका नाम लक्ष्मी था और जिसने भगवान विष्णु से विवाह किया।

नवाँ रत्न...


9. वारुणी (मदिरा) : वारुणी नाम से एक शराब होती थी। वारुणी नाम से एक पर्व भी होता है और वारुणी नाम से एक खगोलीय योग भी। समुद्र मंथन के दौरान जिस मदिरा की उत्पत्ति हुई उसका नाम वारुणी रखा गया। वरुण का अर्थ जल। जल से उत्प‍न्न होने के कारण उसे वारुणी कहा गया। वरुण नाम के एक देवता हैं, जो असुरों की तरफ थे। असुरों ने वारुणी को लिया।

वरुण की पत्नी को भी वरुणी कहते हैं। कदंब के फलों से बनाई जाने वाली मदिरा को भी वारुणी कहते है

 दसवां रत्न...


10. चन्द्रमा : ब्राह्मणों-क्षत्रियों के कई गोत्र होते हैं उनमें चंद्र से जुड़े कुछ गोत्र नाम हैं, जैसे चंद्रवंशी। पौराणिक संदर्भों के अनुसार चंद्रमा को तपस्वी अत्रि और अनुसूया की संतान बताया गया है जिसका नाम 'सोम' है। दक्ष प्रजापति की 27 पुत्रियां थीं जिनके नाम पर 27 नक्षत्रों के नाम पड़े हैं। ये सब चन्द्रमा को ब्याही गईं।

आज आसमान में हम जो चंद्रमा देखते हैं वह समुद्र मंथन के दौरान उत्पन्न हुआ था। इस चंद्रमा का चंद्रवंशियों के चंद्रमा से क्या संबंध है, यह शोध का विषय हो सकता है। पुराणों अनुसार चंद्रमा की उत्पत्ति धरती से हुई है।

 



11. पारिजात वृक्ष : समुद्र मंथन के दौरान कल्पवृक्ष के अलावा पारिजात वृक्ष की उत्पत्ति भी हुई थी। 'पारिजात' या 'हरसिंगार' उन प्रमुख वृक्षों में से एक है जिसके फूल ईश्वर की आराधना में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। धन की देवी लक्ष्मी को पारिजात के पुष्प प्रिय हैं। यह माना जाता है कि पारिजात के वृक्ष को छूने मात्र से ही व्यक्ति की थकान मिट जाती है।

पारिजात वृक्ष में कई औषधीय गुण होते हैं। हिन्दू धर्म में कल्पवृक्ष के बाद पारिजात को महत्व दिया गया है। इसके बाद बरगद, पीपल और नीम का महत्व है।
 
12वां रत्न


12. शंख : शंख तो कई पाए जाते हैं लेकिन पांचजञ्य शंख मिलना मुश्किल है। समुद्र मंथन के दौरान इस शंख की उत्पत्ति हुई थी। 14 रत्नों में से एक पांचजञ्य शंख को माना गया है। शंख को ‍विजय, समृद्धि, सुख, शांति, यश, कीर्ति और लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। सबसे महत्वपूर्ण यह कि शंख नाद का प्रतीक है। शंख ध्वनि शुभ मानी गई है।

1928 में बर्लिन यूनिवर्सिटी ने शंख ध्वनि का अनुसंधान करके यह सिद्ध किया कि इसकी ध्वनि कीटाणुओं को नष्ट करने की उत्तम औषधि है।

शंख 3 प्रकार के होते हैं- दक्षिणावृत्ति शंख, मध्यावृत्ति शंख तथा वामावृत्ति शंख। इनके अलावा लक्ष्मी शंख, गोमुखी शंख, कामधेनु शंख, विष्णु शंख, देव शंख, चक्र शंख, पौंड्र शंख, सुघोष शंख, गरूड़ शंख, मणिपुष्पक शंख, राक्षस शंख, शनि शंख, राहु शंख, केतु शंख, शेषनाग शंख, कच्छप शंख आदि प्रकार के होते है
13वाँ रत्न...


13. धन्वंतरि वैद्य : देवता एवं दैत्यों के सम्मिलित प्रयास के शांत हो जाने पर समुद्र में स्वयं ही मंथन चल रहा था जिसके चलते भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत का स्वर्ण कलश लेकर प्रकट हुए। विद्वान कहते हैं कि इस दौरान दरअसल कई प्रकार की औषधियां उत्पन्न हुईं और उसके बाद अमृत निकला।

हालांकि धन्वंतरि वैद्य को आयुर्वेद का जन्मदाता माना जाता है। उन्होंने विश्वभर की वनस्पतियों पर अध्ययन कर उसके अच्छे और बुरे प्रभाव-गुण को प्रकट किया। धन्वंतरि के हजारों ग्रंथों में से अब केवल धन्वंतरि संहिता ही पाई जाती है, जो आयुर्वेद का मूल ग्रंथ है। आयुर्वेद के आदि आचार्य सुश्रुत मुनि ने धन्वंतरिजी से ही इस शास्त्र का उपदेश प्राप्त किया था। बाद में चरक आदि ने इस परंपरा को आगे बढ़ाया।

धन्वंतरि 10 हजार ईसापूर्व हुए थे। वे काशी के राजा महाराज धन्व के पुत्र थे। उन्होंने शल्य शास्त्र पर महत्वपूर्ण गवेषणाएं की थीं। उनके प्रपौत्र दिवोदास ने उन्हें परिमार्जित कर सुश्रुत आदि शिष्यों को उपदेश दिए। धन्वंतरि के जीवन का सबसे बड़ा वैज्ञानिक प्रयोग अमृत का है। उनके जीवन के साथ अमृत का स्वर्ण कलश जुड़ा है। अमृत निर्माण करने का प्रयोग धन्वंतरि ने स्वर्ण पात्र में ही बताया था।

उन्होंने कहा कि जरा-मृत्यु के विनाश के लिए ब्रह्मा आदि देवताओं ने सोम नामक अमृत का आविष्कार किया था। धन्वंतरि आदि आयुर्वेदाचार्यों अनुसार 100 प्रकार की मृत्यु है। उनमें एक ही काल मृत्यु है, शेष अकाल मृत्यु रोकने के प्रयास ही आयुर्वेद निदान और चिकित्सा हैं। आयु के न्यूनाधिक्य की एक-एक माप धन्वंतरि ने बताई है।

' धनतेरस' के दिन उनका जन्म हुआ था। धन्वंतरि आरोग्य, सेहत, आयु और तेज के आराध्य देवता हैं। रामायण, महाभारत, सुश्रुत संहिता, चरक संहिता, काश्यप संहिता तथा अष्टांग हृदय, भाव प्रकाश, शार्गधर, श्रीमद्भावत पुराण आदि में उनका उल्लेख मिलता है। धन्वंतरि नाम से और भी कई आयुर्वेदाचार्य हुए हैं। आयु के पुत्र का नाम धन्वंतरि था।

 14वां रत्न 'अमृत', 

.


14. अमृत : 'अमृत' का शाब्दिक अर्थ 'अमरता' है। निश्चित ही एक ऐसे पेय पदार्थ या रसायन रहा होगा जिसको पीने से व्यक्ति हजारों वर्ष तक जीने की क्षमता हासिल कर लेता होगा। यही कारण है कि बहुत से ऋषि रामायण काल में भी पाए जाते हैं और महाभारत काल में भी। समुद्र मंथन के अंत में अमृत का कलश निकला था। अमृत के नाम पर ही चरणामृत और पंचामृत का प्रचलन हुआ।



देवताओं और दैत्यों के बीच अमृत बंटवारे को लेकर जब झगड़ा हो रहा था तथा देवराज इंद्र के संकेत पर उनका पुत्र जयंत जब अमृत कुंभ लेकर भागने की चेष्टा कर रहा था, तब कुछ दानवों ने उसका पीछा किया। अमृत-कुंभ के लिए स्वर्ग में 12 दिन तक संघर्ष चलता रहा और उस कुंभ से 4 स्थानों पर अमृत की कुछ बूंदें गिर गईं। यह स्थान पृथ्वी पर हरिद्वार, प्रयाग, उज्जैन और नासिक थे। यहीं पर प्रत्येक 12 वर्ष में कुंभ का आयोजन होता है। बाद में भगवान विष्णु ने मोहिनी का रूप धारण करके अमृत बांटा था।

' अमृत' शब्द सबसे पहले ऋग्वेद में आया है, जहां यह सोम के विभिन्न पर्यायों में से एक है। संभवत: 'सोमरस' को ही 'अमृत' माना गया हो। सोम एक रस है या द्रव्य, यह कोई नहीं जानता। कुछ विद्वान सोम को औषधि मानते है। उनके अनुसार सुश्रुत के चिकित्सा स्थान में लिखा है कि इसका सेवन करने से कायाकल्प हो जाता है, वृद्ध पुनः युवा हो जाता है। किंतु वेद में एक और सोम की भी चर्चा है जिसके संबंध में लिखा है कि ब्राह्मणों को जिस सोम का ज्ञान है उसे कोई नहीं पीता। ब्राह्मण के सोम की महिमा इन शब्दों में है। देखो हमने सोमपान किया और हम अमृत हो गए या जी उठे।


Samudra Manthan Sea Churning 


According to a prevailing verse fourteen gems are as follows: 
Lakshmi: Bachhalabhalasikhadhadhadhadhrama: :: Gon: Kamadu Sureshwarajjo Rambhadwangana: :: Ashwa: Saptamukho poison Haribhila: Shankhdhti Chambulla: :: Ratnanih Chaturthash Darshan KuriSada Mangalam. :: Kalakut (or, Hellel) 
[1] Aarawat Kamdhenu High Principal [2] Kaustubhamani Kalvriksha Rambhaba Namrama Lakshmi Waruni Madira Chandrama Sharang Dhanush Shankh Gandharva Amrit





1. Shree (toxin): First of all, the water of the water was very intense, which was very intense. All deities and monsters are burning from the flame of Poeton. All over this prayed of Lord Shankar. Shankar pulled that toxin on the palm, but he did not let him go down from the throat and with the effect of that toxin, Shiva's throat was blue, that is why Mahadevji started being called 'Nilkanth'. While drinking with the palm, some toxic had fallen on the earth whose fraction also look at snakes, scorpions and poisonous insects. 2. Kamdhenu: The voice of large emphasis around the sea after the poison was created. When Dev and Asuras picked up the head and saw that it was Surabhi Kamdhenu cow. This cow was surrounded by hundreds of black, white, yellow, green and red. The cow is considered a holy animal in Hinduism. Cow is an important animal to run the life of man. The cow has been called Kamdhenu. Kamdhenu is going to follow everyone. In that time the cow was called Dhanu. 3. High Horse: Horse has become many, but the white color of white was considered to be the fastest and flying horse. Now any species of itself did not survive on the earth. It was near Indra. Higher: The nutrition of the sun is from the nectar. This is the king of the horses. Higher: There are many meanings of the rhythm, such as the yaches which are high or the eleventh. 4. Aarawat Elephant: Elephants look good and beautiful but it is amazing to see the white elephant. Aeravat was the king of white elephants. The meaning of 'IRA' is water, so the elephant generated from 'Iraat' (Sea) has been named 'Aarawat'. This was one of 14 valuable items that came out during the sea churning made by the elephants and the Asuras. At the time of sharing gems received from Churnan, Aarawat was given to Indra. It is difficult to meet four teeth white elephants. Mahabharata has been called 'Aaravat' instead of North Kuru to the North Kuru in the Vice Complete Chapter of Bhishma Gala. This name has also come in Jain literature. Part of the north of Tibet, Mongolia and Siberia of Russia. Although the Answer Kuru land was possessed by the North Pole, this elephant may have been found in this area. 5. Kaustubh Mani: During the brainstorm was the fifth gem. Lord Vishnu holds Kaustubh Mani. In the Mahabharata, it is mentioned that Kaliye Nag took place from Garukra tris. At that time, Kali Nag had taken off his head and gave Shrikrishna Kabosab Mani. This is a wondrous gem. It is believed that it has long been left near the desirable nags or it will be lying in any occasional depths of the sea. It may be that it is buried in a cave of the earth. Chhita Gems ... 6. Kalvanum: It can be considered as the world's first scripture, which appeared during the sea churn. Some people add it with the origin of Sanskrit language and some people believe that it is called Kalpavraksha. While some say that the Perizes is called the Kalpavraksha. It is not clear what is the ultimony? According to astrologers, Kalastra is a type of yoga. Seventh Ratna ... 7. Rambha: A beautiful nymph during the sea churning appeared, which was called Rambha. The illustration of Rambha in the Puranas is considered as a famous nymph, which was in the House of Kuber. Rhabha Kuber's son lived like a wife with Naukubar. The name of Rishi Kashyap and Pradhan's daughter was also Rabha. In the Mahabharata, it has been told the wife of Gandharva named. During the sea brainstone, Indra had received Rambha for his rulabh from the gods. Distracted by the gross penance of Vishwamitra, Indra sent the Rambha to dissolve the tenacity of Vishwamitra. Apsara is considered to be a resident of Gandhalaka. Some people call them angel. Eighth Gemstone ... 8. Lakshmi: During the sea churn, Lakshmi had also been created. Lakshmi means the origin of Mr. and Prosperity. Some people add it to gold (Gold). It is believed that there is prosperity that there is respect for a woman in the house. Second Lakshmi: Maharishi Bhrigu's wife was a trilok beautiful girl from the womb of fame, which was Lakshmi and who married Lord Vishnu. Nawan Ratna ... 9. Waruni (Wines): There was a wine by the name of Varuni. There is a festival by the name of Varuna and also a celestial yoga by the name of Varuni. During the sea churning, the name was named after the name was kept. Varun meaning water Due to burning, he was said to be awareness. Varun is a god of name, which was towards the Asuras. Asuras took a warrui. Varun's wife also says Varuni. Waruna is also called Varuna, made from the fruits of Kadamba ... 10. Moon: Many tribes of Brahmins and Kshatriya have some tribes related to the moon, such as Chandravanshi. According to mythological references, the Chandram has been described as a descendant and Schedule, which is 'Som'. There were 27 daughters of Doga Prajapati whose name has 27 constellations. All these moon were spoken. Today, the moon we see in the sky was born during the sea churning. What is the concern to the moon of the moon's moon, it can be a matter of research. According to the Puranas, the origin of the moon is from the earth. 11. Perjayat tree: During the sea churning, the origin of the Palijat was also created. 'Parikhat' or 'Harsingar' is one of the main trees, whose flowers have an important place in God's worship. Goddess Lakshmi is dear to Perjayat. It is believed that only the person's fatigue is disappointed by touching the tree of Parijam. There are many medicinal properties in the parijay tree. Perizes have been given importance to God after Kalpavraksha in Hinduism. After this, the importance of banyan, peepal and neem. 12th Gems 12. Conch: Conches are found many but the fivekill conch is difficult to get. This conch was originated during the sea churning. One of the 14 gems has been considered to be a five-box conch. The conch has been considered a symbol of victory, prosperity, happiness, peace, success, Kirti and Lakshmi. Most importantly that the conch is a symbol of the nod. Conch sound is considered auspicious. In 1928, Berlin University researched the conch sound and proved that its sound is the best medicine to destroy germs. The conch consists of 3 types - Sanctuary conch, hindrance shells and ladle conch shells. Apart from them, Lakshmi conch, Gomukhi Shankh, Kamdhenu Shankh, Vishnu Shankh, Dev Sha Shankh, Chakra, Shankh, Pundra Sha, Sughosh Shankh, Garuda Shell, Manpuppath, Monster, Shani Shani The scholars say that during this time, many types of drugs have arisen and after that the nectar came out. However, Dhanvanthi Vaidya is considered to be the birthplace of Ayurveda. He studied on the vegetation of the world and revealed his good and bad effects. From thousands of texts of Dhanvantri, only the wealthy code is found only, which is the original texts of Ayurveda. Acharya Sushu Muni, etc. had received the teachings of this scripture from Dhanvantari. Later, Charak furthered this tradition. Dhanvanthi had taken 10 thousand years. He was the son of King King Maharaj. They had important explanation on surgery. His Pratotas Drevodas preached to the disciples of Sushruti etc.. The biggest scientific experiment in the life of Dhanvantri is of nectar. The golden plush of nectar with his life is connected. The use of producing nectar was told in the golden character. He said that for the destruction of a little death, Brahma etc. Gods invented a nectar northe. Dhanvanthi etc. According to Ayurveda, there is 100 types of death. They have a single period of death, Ayurveda diagnosis and medicine is an effort to stop the remaining famine death. One measurement of the age of the age has been told by Dhanvanthi. On the day of 'Dhanteras' was born. Dhanvanthi is the argument of health, health, age and fast. He gets mentioned in Ramayana, Mahabharata, Sushruti Samiti, Charak Samhita, Kashyap Samhita and Ashtanga heart, expressions, Shargadhar, Shrimadathat Purana etc. There have been many more Ayurveda's name than the name of Dhanvantri. The name of the age of the age was Dhanvanti. 14th Gems 'Amrit', 14. Amrit: 'Amrit' is the literal meaning 'immortality'. Surely there will be a drink or chemicals, which will help the person get the ability to live for thousands of years. This is the reason that many sages are also found in the Ramayana period and in the Mahabharata period. At the end of the sea churn, the nectar had turned out. In the name of Amrit, only the challenging and Panchamras were circulated. 'Somers': Alcohol or miraculous medicine, know when the fight between the nectar sharing between the gods and the dignity was being quarreled and on the sign of Devraj Indra, his son Jayant was trying to escape from the Akhbula, then some demon For the nectar-Aquarius, the struggle continued for 12 days and some drops of nectar fell in 4 places from that Kumbh. This place was Haridwar, Prayag, Ujjain and Nashik on earth. This is where Aquarius is organized in every 12 years. Later, Lord Vishnu had divided the nectar by holding the form of a siren. The word 'Amrit' has first come to Rig Veda, where it is one of the various syntens of Som. Perhaps 'Somers' has been considered as 'nectar'. Som is a juice or matter, it does not know. Some scholars consider Som to medicine. According to him, it is written in the medical place of Sushrut that it becomes rejuvenated by consuming it, the old age becomes young. But there is also a discussion of another Som in the Vedas, which is written that no one drinks the Brahmins who have knowledge of the Som. The glory of Brahmin's Som is in these words. Look, we've been sleeping and we got nectar or raised.

No comments:

Post a Comment